उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से कलक्ट्रेट में मुलाकात की और ज्ञापन दिया। इसमें शराब ठेका रिहाइशी इलाके में खोले जाने पर नाराजगी जताई। बताया कि ठेका लाजपतनगर के लिए आवंटित हुआ था लेकिन वो सरोजनीनगर में खोल दिया गया। जबकि जमीन लक्ष्मी रतन मिल की है। जो सरकारी है। इस पर जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के अफसर को जांच करने के निर्देश दिए। व्यापार मंडल के अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल और सरोजनी नगर ट्रॉली एंड ट्रॉली पार्टस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए थे कि स्कूल, धार्मिक स्थल और रिहाइशी इलाकों में एक निश्चित मानक अनुसार दूरी होनी चाहिए।