फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, शादी का दबाव बनाने पर सांप से कटवाने का आरोप

अयोध्या के रूदौली थाने में तैनात सिपाही अनुज कुमार पर रेऊना थानाक्षेत्र की युवती ने दुष्कर्म करने और जान से मारने के लिए सांप से कटवाने का आरोप लगाया है। कहा कि सिपाही ने उसे शादी का भरोसा दिया था। बाद में मुकर गया और जान से मारने की कोशिश की। डीसीपी साउथ के निर्देश पर रेऊना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक सितंबर 2020 की शाम वह शौच करके घर जा रही थी। तब पहले से घात लगाए सिपाही अनुज ने पहली बार मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। कहा कि किसी को कुछ नहीं बताओगी तो बाद में शादी कर लेंगे। झांसे में लेकर उसने कई बार संबंध बनाए। गर्भवती होने पर नंवबर 2022 में गर्भपात भी कराया। हालत बिगड़ने पर मां को पूरी बात बताई तो आरोपी ने शादी का भरोसा दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें