अमेरिका की ओर से भारत पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को कोतवाली चाैराहे के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त टैरिफ की वजह से देश को होने वाले नुकसान के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ट्रंप से दोस्ती और चुप्पी को जिम्मेदार ठहराया। सरकार से संसद में ट्रंप सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने और भारत के प्रभावित व्यापारियों को संरक्षण देने की मांग की गई। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि अतिरिक्त टैरिफ से देश की जीडीपी प्रभावित होगी और एमएसएमई समेत कई सेक्टर्स में लाखों रोजगार खत्म होंगे। इस माैके पर नरेश चंद्र त्रिपाठी, राजेश गौतम,पद्म मोहन मिश्रा,बेतूल ख़ान मेवाती, हाजी कौसर, आरके जगत, राकेश साहू, अजय प्रकाश तिवारी, राम शंकर राय, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता माैजूद रहे।