कमिश्नर रघुवीर लाल औचक निरीक्षण करने शिवराजपुर पहुंचे। शिवराजपुर में थाना दिवस पर शिकायतें सुनीं। थाने की व्यवस्थाओं और हेल्प डेस्क का भी बारीकी से निरीक्षण किया। शनिवार दोपहर कानपुर नगर के कमिश्नर रघुवीर लाल ने अचानक शिवराजपुर थाने का दौरा किया। इस दौरान वह शिवराजपुर थाने पहुंचे, जहां समाधान दिवस में मौजूद फरियादियों की शिकायतें खुद सुनीं। साथ ही कुछ का मौके पर ही निस्तारण करवाया।