पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को सचान चौराहा छठ पूजा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। संरक्षक अमित पांडेय बंटी के नेतृत्व में पार्षदों संग नगर निगम की टीम ने नहर सफाई की। पार्षदों ने कूड़ा एकत्र कर हटाया। इस मौके पर पार्षद नवीन पंडित, योगेंद्र शर्मा, आकर्ष बाजपेई, अभिनव शुक्ला, डॉ. अखिलेश बाजपेई, नीरज गुप्ता, नीरज रक्सेल, अवधेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।