फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुब्बारों से सजे वाहनों और झांकियों संग निकाली क्रिसमस रैली

शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 07:37 PM IST

पास्टर्स एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को मोतीझील स्थित तुलसी उपवन से क्रिसमस रैली निकाली गई। रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजे वाहनों और झांकियों के साथ गीतों की धुन पर थिरकते हुए क्रिश्चियन समाज के लोग सड़क पर निकले और शहर वासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। रैली के शुभारंभ से पूर्व भारतीय मसीह समाज की अध्यक्ष एलिना सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। रैली में सबसे आगे शहर के विभिन्न चर्चाें से आए पास्टर्स चल रहे थे। उसके पीछ रथ पर सवार एंजेल और सेंटाक्लॉस बने बच्चे सवार थे। बच्चों को सजाकर ऊंटों पर बैठाया गया था। रैली बेनाझावर चौराहे से हर्षनगर चौराहा, ईदगाह, लकरमंडी ढाल, चुन्नीगंज, लाल इमली, बड़ा चौराहा होते हुए क्राइस्टचर्च इंटर कॉलेज मैदान पर समाप्त हुई। बेनाझावर चौराहे पर पादरी राकेश मसीह, हर्षनगर पर भारतीय दलित पैंथर के प्रमुख धनी राव बौद्ध ने रैली का स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें