फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने राखी निर्माण व मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

शिखा पांडेय Updated Thu, 07 Aug 2025 10:34 PM IST

शुक्लागंज में गोपीनाथपुरम स्थित सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व पर राखी निर्माण व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने दोनों प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान छात्रा अनामिका राजपूत, दूसरा स्थान शिवान्या व तृतीय स्थान विधि शुक्ला ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग में प्रथम स्थान छात्रा अदिति, दूसरा स्थान शानिक दुबे, तृतीय शगुन तिवारी ने प्राप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें