फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के मंचन से बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के समापन पर गुरुवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस दौरान यात्रियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। बता दें कि प्रयागराज मंडल इस बार एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा मना रहा था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वृक्षों को बचाने और एकल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया गया। साथ ही रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ली। कार्यक्रम में डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, सीआईटी वीके तिवारी, सीआईटी लाइन रोमित्र, सीएमआई विजय शर्मा, विनय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें