मकनपुर वसंत मेले में बुधवार की रात लगभग 10 बजे झूले से गिरकर दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिल्हौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। मकनपुर वसंत मेले में बुधवार की रात बिल्हौर कस्बा निवासी वाजिद का पुत्र तामिर अली (10) झूला झूलने आया था।