कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के ठीक अगले दिन एक बार फिर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चर्चाओं के घेरे में रहने वाले चालान बाबू विपिन मिश्रा कार्रवाई के अगले ही दिन कार्यालय में बैठकर काम करते हुए नजर आए, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।