चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली के विद्यानगर मोहल्ले में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक ने महिला की फावड़े के बेंत से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी ने बताया कि रात में चार दोस्तों के साथ शराब की पार्टी की थी। दोस्तों के जाने के बाद खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। एसपी ने बताया कि दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान विजय ने सपना को मारा डाला।