चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा तरौंहा में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ठंड लगने से मौत हुई है। देर रात खेत में पानी लगाने गए थे। सुबह घर आकर कहा कि ठंड लग रही है और बेहोश हो गए। आनन फानन अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।