प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई (प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा) एजुकेटर नियुक्त किए जाने का विरोध व मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। जिले भर के आंगनबाडी केंद्रों को बंद रखकर कलक्टे्रट पहुंची आंगनबाड़ियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।