राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक सभागार में प्रदेश संगठन मंत्री राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स हित के लिए संघर्ष का एलान किया गया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली, केंद्र के समान राज्य कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, आठवां वेतन आयोग के पूर्व डीए मर्ज करने समेत अन्य मांगें उठाई गईं। इस मौके पर डॉ. एससी गुप्ता, अरुण कुमार मिश्रा, कोमल सिंह, गिरीश कुमार, अजय कुमार दिवाकर, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।