महाराजपुर थाना क्षेत्र के शीतलखेड़ा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने घर के पीछे दीवार में सेंधमारी कर कमरे में घुसकर नगदी, जेवरात और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित रामसिंह पुत्र गंगाराम ने बताया कि वह परिवार के साथ घर के बाहर लेटे थे और कमरे में बाहर से ताला लगा था सुबह जब दरवाजा खोलने गए तो कुंडी अंदर से बंद थी जिससे वह घबरा गए।