फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुल निर्माण के लिए बंद हुई नहर, जानवरों के लिए पानी का संकट

कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक के साढ़ क्षेत्र से गुजरने वाली रामगंगा नहर का पानी इन दिनों रोक दिया गया है, जिससे इलाके में जल संकट गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार बरईगढ़ स्थित नहर पुल के नवनिर्मित स्लैब डालने के कार्य के चलते विभाग द्वारा नहर का पानी बंद किया गया है। भीषण गर्मी के बीच अचानक पानी रोके जाने से क्षेत्र में मवेशियों और जंगली जानवरों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नहर ही उनके पशुओं और आसपास के वन्य जीवों के लिए पानी का मुख्य स्रोत थी, लेकिन अब पानी बंद होने से स्थिति बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें