फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में अफसरों की गैरहाजिरी पर भड़के कैबिनेट मंत्री, डीएम को फोन कर जताई नाराजगी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पर सरवनखेड़ा ब्लॉक के कटेठी गांव में रविवार रात चौपाल आयोजित की गई। इसमें एसडीएम व तहसीलदार के न पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जिलाधिकारी को फोन कर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री पहुंच गए लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं है। राजस्व संबंधी जो शिकायतें हैं उनके निस्तारण पर कौन सुनवाई करेगा। उन्होंने आगे कि चौपालों में अधिकारियों के समय से पहुंचने की हिदायत भी दी। हालांकि, करीब 20 मिनट बाद तहसीलदार पवन कुमार पहुंचे। इसके बाद शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। रविवार रात करीब 8 बजे प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में कैबिनेट मंत्री शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान ग्रामीण पप्पू सिंह चौहान ने शिकायत करते हुए बताया कि पूर्व लेखपाल ने वरासत में नाम दर्ज कराने के नाम पर रुपये लेने के बावजूद उनका नाम दर्ज नहीं किया। शिकायत सुनकर मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने तहसील के अधिकारियों के बारे में जानकारी की तो कोई सक्षम अधिकारी नहीं दिखा। एसडीएम, तहसीलदार में किसी के मौजूद न होने पर जिलाधिकारी को फोन कर नाराजगी जताई। डीएम के निर्देश पर करीब 20 मिनट बाद तहसीलदार पवन कुमार चौपाल में पहुंचे। मंत्री ने तहसीलदार को मामले की जांच कर पूर्व लेखपाल से शिकायतकर्ता के रुपये वापस कराने के निर्देश दिए। चौपाल में नीलम ने शिकायत की कि उनके पति दिव्यांग हैं, इसके बावजूद उन्हें अब तक शौचालय और आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इस पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रभारी खंड विकास अधिकारी विमल सचान ने बताया कि उनका नाम नई पात्रता सूची में शामिल है। बजट उपलब्ध होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें