फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के जयपुर से गोरखपुर जा रही सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनिल (30) को हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया गया। पुलिस के अनुसार बस संख्या BR02PC2233 में 43 यात्री सवार थे। बस अरौल क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 216.900 के पास पहुंची थी। इसी दौरान चालक विजय सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी गीता नगर, बल्केश्वर, आगरा के नियंत्रण से बस बाहर हो गई। बस डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें