फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत लाखों की चोरी

शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 08:51 PM IST

जहांगीराबाद गांव में शनिवार की रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत लाखों का सामान समेट ले गए। घटना के समय गृहस्वामी कानपुर और उसकी पत्नी एक समारोह में गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जहांगीराबाद गांव निवासी रियाजत अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह किसी काम से कानपुर गए थे, पत्नी बेबी नाज एक समारोह में गई हुई थीं। घर में ताला लगा था, रात में किसी समय चोर ताला तोड़कर घर में घुसे। 2.60 लाख रुपया नकद व जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। घर लौटने पर जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। उधर, थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा, जांच पड़ताल की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें