जाजमऊ में सड़क पर नग्न अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि देर रात में युवक के साथ कुछ लोग कहासुनी कर रहे थे। मामला थाना जाजमऊ के गज्जूपुरवा का है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद है। स्थानीय नागरिकों से की गई पूछताछ के अनुसार मृतक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। जो क्षेत्र में इधर-उधर भटकते हुए भीख मांगकर जीवन यापन करता था। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।