फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजपुर में कॉलोनी में कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह लोग घायल

महाराजपुर में कालोनी में कब्जे के विवाद में शनिवार देर रात खूनी संघर्ष हुआ। इसमें एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। थानाक्षेत्र के डोमनपुर का मजरा डॉक्टर फॉर्म निवासी पीड़िता रोली ने बताया कि उसकी शादी 2005 में पत्नी रामऔतार से हुई थी। उनका एक बेटा निहाल है। बताया कि शादी के बाद से ही पति लगातार प्रताड़ित करते थे जिससे परेशान होकर वह अपने मायके पाल्हेपुर रहने लगी थी। बीच-बीच में आकर ससुराल की साफ-सफाई करती थी। रोली के पिता गंगासागर ने बताया कि उनके दामाद रामऔतार ने दूसरी शादी कर ली और साथ रहने लगा। आरोप है कि बेटी को मिले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कालोनी पर जबरन कब्जा कर रहा था। कब्जे की शिकायत तहसील स्तर से लगाकर स्थानीय चौकी थाने में की लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार शाम रामऔतार घर के बाहर गालीगलौज कर रहा था। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें