फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ को महिलाओं के मायके व ससुराल का चक्कर लगाना पड़ रहा

एसआईआर सर्वे का कार्य रविवार से फिर से शुरू हुआ। नगर के सभी बूथों पर बीएलओ ने बैठकर एसआईआर के कार्यों को किया। बीएलओ का कहना है कि महिलाओं के ससुराल और मायके के चक्कर में कई तकनीकी खामियां मिल रही हैं। इस तरह के काफी मामले आ रहे हैं, जिनमें महिलाओं के पहले मायके में वोट बने, बाद में ससुराल में। ऐसे में दोनों जगह चक्कर लगाने पड़ रहे है। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। गंगाघाट नगर पालिका कार्यालय में बूथ संख्या-371 व 372 के बीएलओ नेहा सैनी और हेमंत सोनी ने बताया कि दोनों बूथ पर संशोधन कराने वाले मतदाताओं की भीड़ रही। ऐसे में फार्म संख्या छह, सात व आठ भरवाए गए। इसमें नए नाम जुड़ना, मृतकों के नाम हटना और संशोधन वाले आवेदन फार्म शामिल रहे। बताया कि महिलाओं को लेकर काफी दिक्क्तें आ रही हैं। खास कर नई बहुओं को लेकर समस्या अधिक है। जिनके आधार कार्ड पहले तो मायके से बने है बाद में ससुराल आने पर उनका नाम मायके से नहीं हटाया गया ऐसे में कई सर्वे कार्य के दौरान कई तकनीकी खामियाें से गुजरना पड़ रहा है। नगर के गोपीनाथ पुरम, प्रेम नगर, कंचन नगर, अंबिकापुरम समेत अन्य कई मोहल्लों में शिविर लगाए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें