फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनुराग अवस्थी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

अनुराग अवस्थी को भाजपा उन्नाव जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पोनी रोड पर मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। भाजपा के लखनऊ मुख्यालय से रविवार को जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। अनुराग अवस्थी को उन्नाव को नया जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता व उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। पोनी रोड में आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि पार्टी ने अनुराग अवस्थी को उन्नाव जिलाध्यक्ष की कमान देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान और बढ़ा दिया है। इस दौरान सुरेंद्र गुप्त, धीरज सिंह पंकज पटेल, जितेन अवस्थी, विनोद त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, गगन कौशल, ईशान त्रिवेदी, रामजी तिवारी, पप्पू चौहान, धर्मेंद्र सोनकर, अभिषेक शुक्ला व विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें