फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकार सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह में कीर्ति कौस्तुभ से सम्मानित हुए बिहार के राज्यपाल

हिंदी प्रचारिणी समिति की ओर से हिंदी भवन में रविवार को अखिल भारतीय सर्वभाषा साहित्यकार सम्मेलन एवं अलंकरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत की भाषाई विविधता उसकी शक्ति है। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि लोकमंगल की भावना का प्रसार ही राजभाषा का उद्देश्य है। समिति के प्रधानमंत्री डॉ. राजीव रंजन पांडेय ने राज्यपाल को पद्मश्री डॉ. श्यामनारायण पांडेय स्मृति कीर्ति कौस्तुभ सर्वोच्च अलंकरण प्रदान किया। इसके साथ ही साहित्यकारों और शोधकर्ताओं को भी अलंकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में साहित्य सपर्या पत्रिका के विशेषांक और साहित्यकार मंजू सिंह के काव्यग्रंथ सुनहरी धूप का लोकार्पण किया गया। यहां समिति के अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी, कीर्तिवर्धन नारायण पांडेय आदि रहे। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमल मुसद्दी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें