कानपुर के भीतरगांव में बीते सप्ताह खूंखार लकड़बग्घे के शावक का गलियों में रात के सन्नाटे में घूमता दिखा था। इसके बाद वन विभाग की स्थानीय टीम लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा जंगली जानवर लकड़बग्घे का करीब चार पांच माह का शावक होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद गुरुवार रात वन क्षेत्राधिकारी भी टीम के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर व सीएचसी कर्मियों से बात की।