चंपापुरवा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर व सीताराम बाबा आश्रम में सीताराम महाराज की 13वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंचे। इस दौरान हरिश्चंद्र बाजपेई ,लल्लन पंडित, अनुराग कुशवाहा, प्रशांत दीक्षित, अनुज, अभिषेक बाजपेई, शिवकुमार व राधे लाल आदि मौजूद रहे।