फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर शास्त्री नगर में उल्लास, ढोल-ताशों की धुन पर थिरका बंगाली समाज

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 09 May 2026 10:06 PM IST

शास्त्री नगर स्थित दुर्गा पूजा मैदान में बंगाली समिति के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी में शनिवार को उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग शामिल हुए और ढोल-ताशों की धुन पर जमकर नृत्य कर खुशी जाहिर की। दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित इस समारोह में पारंपरिक संगीत, ढाक और ताशों की गूंज के बीच लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा परिसर उत्सव और उल्लास के माहौल से भर गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भाजपा के समर्थन में नारे लगाए और पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन को ऐतिहासिक बताया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन समाज की खुशी और उत्साह का प्रतीक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें