भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग गांव के पंचायत वोटर पुनरीक्षण के बाद 173 ग्रामीणों के नाम विलुप्त श्रेणी में डाल दिए गए हैं। जबकि यह ग्रामीण बचपन से गांव में रह रहे हैं खेती-बाड़ी करते हैं। सूची में 10 से अधिक मृतकों के नाम शामिल है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम नवल से की है।