स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर जारी गाइडलाइंस के बाद सभी अस्पतालों को पत्र लिखकर अलग से वॉर्ड बनाए जाने को निर्देशित किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने उर्सला, कांशीराम और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में बेड आरक्षित किए जाने के लिए पत्र भेजा। सीएमओ डॉ. नेमी ने बताया कि कांशीराम में दस, उर्सला में दस और मेडिकल कॉलेज में 20 बेड आरक्षित किए जाने के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा नौ टीमें बनाई गई हैं, जो चिड़ियाघर के अलावा आसपास एक किलोमीटर के दायरे में रहेंगी। टीमों के नोडल डॉ. राजेश्वर सिंह और डॉ. राधेश्याम को बनाया गया है। ये शनिवार और सोमवार को सभी डॉक्टरों को प्रशिक्षित करेंगे।