प्रयागराज में कुंभ स्नना कर लौटने व कुंभ में जाने वालों की वजह से नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ी है। इससे पिछले दो दिनों से हाईवे पर कई जगह रुक-रुक कर जाम लग रहा है। सबसे खराब हालात बारा टोल प्लाजा के हैं। यहां पर टूल बूथ पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। सोमवार को कानपुर से इटावा जाने वाले वाहनाें की बूथ पर एक किलो मीटर तक लंबी लाइने लगी रही। हालांकि टोल कर्मचारी मौके पर पहुंच कर गाड़ियों के फास्टैग स्कैन करते रहे। वहीं जो गाड़ियां बूथ पर फंसी उन्हें बिना टोल लिए गुजारा गया। सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम लग चुका है।