फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दुष्कर्म के आरोपी बजरंग दल कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास किया, समर्थन में थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jan 2025 09:13 PM IST

कलक्टरगंज थाने में दर्ज दुष्कर्म के मामले में दो महीने से वांछित बजरंग दल कार्यकर्ता ने रविवार शाम को गोविंदनगर थाने के पास आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि उसने कुछ घंटे पहले फेसबुक पर लाइव आकर आत्मदाह की घोषणा की थी। इसके चलते पुलिस ने थाने से चंद कदमों की दूरी पर बने पार्क से उसे पकड़ लिया। मेडिकल कराने के बाद गोविंदनगर पुलिस ने उसे कलक्टरगंज पुलिस को सौंप दिया। विष्णुपुरी निवासी युवती ने 5 नवंबर को बजरंग दल कार्यकर्ता दिलीप सिंह बजरंगी के खिलाफ होटल में ले जाकर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस दुष्कर्म, छेड़खानी आदि की धाराओं में दर्ज मामले में उसकी तलाश कर रही थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें