बिधनू के रमईपुर में सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता की मार्केट में बने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की जंजीर से गला कसकर ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ई-चार्जिंग स्टेशन खुलने पर उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता नगर पंचायत में अधिशाषी अभियंता पद से सेवानिवृत्त है। वह रमईपुर एसबीआई बैंक शाखा के बगल में मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। इसी में उन्होंने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर खोल रखा है।