फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाई परिवार पर मतांतरण का बजरंगियों ने लगाया आरोप

शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jan 2026 08:54 PM IST

घाटमपुर क्षेत्र के नौरंगा में रह रहे एक ईसाई परिवार के घर पर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर क्षेत्र के कुछ लोगों का मतांतरण किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर आई पुलिस सभी लोगों को लेकर थाने पहुंची। जहां उनसे पूछताछ के बाद उनको जाने दिया गया। बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम शौर्य अग्निहोत्री ने एसीपी कृष्णकांत यादव को तहरीर देकर बताया कि नौरंगा स्थित एक घर में हाउस चर्च संचालित हो रही है। यहां पर केरल के रहने वाले आलविन व उसकी पत्नी द्वारा हिंदू धर्म के लोगों को प्रलोभन देकर उनका मतांतरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाउस चर्च में वर्तमान समय में लगभग एक वृद्धा का मतांतरण किया जा रहा है। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस आलविन व उसकी पत्नी के साथ वृद्धा और उसके साथ परिजनो को पकड़कर थाने ले आई। जहां पर सभी से पूछताछ की गई। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से बीमार रह रही है। जिसके लिए वह प्रार्थना करने आलविन के घर पर पहुंची थी। उसने मतांतरण के आरोप से इंकार किया। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शिकायत आई है। जिन लोगों को लाया गया है उनकी आस्था के बारे में जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें