फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया, नवजात बच्चों को कराया अमृत पान

गोविंदनगर, लेबर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा माता गुजरी में रविवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। अमृतसर दरबार साहिब से आए रागी सिमरनजीत सिंह व कुलविंदर सिंह खरड़ वाले, हजूरी रागी भाई हरविंदर सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। नवजात बच्चों को अमृत पान कराया गया। अमृत पान कराने ज्ञानी गुरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, रविंद्र जीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, पम्मी खालसा, कमलजीत सिंह बक्शी, एकम सिंह, हरप्रीत सिंह आदि पहुंचे। बता दें कि बैसाखी के दिन ही गुरु गोबिंद सिंह ने पांच प्यारों को अमृत चखा कर सिख पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने संदेश दिया था कि हमें धर्म व देश की रक्षा के लिए सदैव एक रहना चाहिए। किसी भी मजहब के साथ ईर्ष्या व द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी गुरु का लंगर छका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें