फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में कुल्हाड़ी और हथौड़ा पिचकारी की डिमांड, रंगों से ज्यादा गुलाल की बिक्री

घाटमपुर तहसील क्षेत्र में होली का पर्व को लेकर चौराहों और मुख्य बाजारों में रंग, गुलाल व पिचकारियों की सजी दुकानों पर बच्चों और अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार पारंपरिक पिचकारियों की तुलना में कुल्हाड़ी, हथौड़ा और तलवार के आकार वाली खिलौना पिचकारियों की मांग तेजी से बढ़ी है। बच्चे खास तौर पर इन नए डिजाइन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। कस्बे के चौराहे पर लगी अस्थायी दुकानों में अलग-अलग आकार और रंगों की पिचकारियों की बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में कार्टून और हथियारनुमा डिजाइन की पिचकारियों का चलन बढ़ा है, लेकिन इस बार कुल्हाड़ी और हथौड़ा मॉडल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर किशोर उम्र तक के बच्चे इन्हीं पिचकारियों को पसंद कर रहे हैं। वहीं इस बार बाजार में रंगों की तुलना में अबीर-गुलाल की बिक्री अधिक देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार लोग सूखे रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। केमिकल वाले गीले रंगों से दूरी बनाते हुए लोग हर्बल और खुशबूदार गुलाल खरीद रहे हैं। कई दुकानों पर प्राकृतिक रंगों की अलग से व्यवस्था की गई है, जिनकी मांग भी अच्छी बताई जा रही है। होली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें