साढ़ थाना के सामने ऑटों वालों के अराजकता का बोलबाला है। ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी और दबंगई के कारण कस्बे का साढ़ थाना के सामने दुकानों के बाहर अतिक्रमण बना रहता है। व्यापारियों का आरोप है कि सुबह होते ही दर्जनों ऑटो रिक्शा दुकानों के सामने कतारबद्ध होकर खड़े हो जाते हैं। इससे न केवल दुकान की दृश्यता खत्म हो गई है, बल्कि ग्राहकों के लिए पैदल चलने तक की जगह नहीं बची है। जिस कारण ग्राहक दुकानों के अंदर कदम रखने से कतराते हैं।