भीतरगांव-साढ़मार्ग के गंभीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो का अगला हिस्सा पिचक गया और चालक फंस गया। इस घटना में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दिवाली के समय हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। मृतक ऑटो चालक बेहटा बुजुर्ग का निवासी था, हादसे से बेहटा गांव में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।