भीतरगांव इलाके के तिवारीपुर गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दो दिन पहले हुई चोरी की घटना के बाद भी चोरों ने गांव के किनारे स्थित एक मकान की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और बड़ी ही सफाई से मुख्य गेट खोलकर तीन बकरों को चोरी कर ले गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।