फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में किया प्रदर्शन

मानदेय बढ़ाने व अन्य मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पतारा सीएचसी में प्रदर्शन कर चिकित्साधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान में भाग न लेने की बात कही। आशा कार्यकर्ता पूनम सिंह, सोनी देवी, मनोज कुमारी, सुमन देवी, कांति देवी व अनीता देवी ने चिकित्साधीक्षक को ज्ञापन देकर 14 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की बात कही। कहा कि उनका मानदेय मजदूर के बराबर भी नहीं है। सरकार को चाहिए कि वेतन भोगी बनाए। उन्होंने रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान में शामिल न होने की बात कही है। इसकी जानकारी होेने पर पतारा चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिषेक कटियार ने सभी को पल्स पोलियो अभियान में शामिल होने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें