फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, कई स्कूलों में बारिश के कारण नहीं पहुंचे छात्र

परिषदीय स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के छात्रों ने मौखिक परीक्षा दी। छह से सात तक के छात्रों की मौखिक के साथ लिखित परीक्षाएं भी हुईं। पहले दिन बारिश के कारण स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। नगर के आदर्श नगर स्थित आदर्श कन्या प्राथमिक स्कूल की प्रधानाचार्य फौजिया अख्तर ने बताया कि सोमवार को कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की मौखिक परीक्षाएं हुईं। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण, संस्कृत, कला, संगीत, नैतिक शिक्षा व कार्य अनुभव की परीक्षा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें