फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से गुस्साए लोगों ने पालिका जेई व स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी का किया घेराव

वार्ड संख्या-चार कंचन नगर (बी) मोहल्ले के शिव मंदिर वाली गली के लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। मोहल्ले को लोगों ने बुधवार को गंगाघाट नगर पालिका पहुंच कर ईओ के न मिलने पर जेई घनश्याम मौर्य और स्वच्छ भारत मिशन नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला का घेराव किया। लोगों ने बताया कि कई वर्षों से वह लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। बीमार मरीज को ले जाने के लिए गली के अंदर एंबुलेंस तक नहीं जा पाती है। मोहल्ले के छेदीलाल, राहुल, परवीन, बुधाना, सावित्री, कंचन देवी, शबीना, रमजाना, सुमन पाल, फिरदौस, सरवरी व आरती शर्मा आदि ने पालिका पहुंचकर जेई घनश्याम मौर्य और स्वच्छ भारत मिशन नगरीय प्रभारी अनूप शुक्ला का घेरावकर जलभराव की समस्या पर विरोध जताया। लोगों ने कहा कि शिव मंदिर वाली गली में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से वर्षों से जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के सभासद से कई बार शिकायत की गई, लेकिन नतीजा सिफर रहा। मोहल्ले की परवीन ने बताया कि 25 नवंबर को एक परिवार में लड़की की शादी थी। जलभराव के कारण परिवार को सभी वैवाहिक कार्यक्रम पड़ोसी के घर से करना पड़ा। 15 दिन पहले मोहल्ले में की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रेमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिस पर एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन जलभराव के कारण एंबुलेंस अंदर नहीं आ सकी। मरीज को चारपाई से ले जाना पड़ा। उधर, पालिका के जेई घनश्याम मौर्य ने आश्वासन दिया कि जल्द व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी, तब लोग शांत हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें