फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में वृद्धा की निर्मम हत्या, पुलिस ने घर में खून से सने कपड़े बरामद किए

गोविंदनगर में शनिवार को घर के अंदर वृद्धा का रक्तरंजित शव मिला। उन्हें करंट लगाकर प्रताड़ित किया गया। उनके दोनों पैरों को रस्सी और अंगूठों में बिजली के तार लपेटकर स्विच बोर्ड पर लगा दिया। बांके से सिर पर प्रहार भी किया। इससे उनकी माैत हो गई। करंट लगने से वृद्धा के पैर की उंगलियां जलीं मिलीं। जांच-पड़ताल के दाैरान उसके भाई के खून से सने कपड़े घर के अंदर मिले हैं। वहीं, भाई गोविंदपुरी स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला है। पुलिस ने भाई पर हत्या का शक जताया है। गोविंदनगर ए ब्लॉक निवासी द्राैपदी आनंद (67) अविवाहित थीं। वह करीब छह साल छोटे भाई भगवान दास के साथ रहती थीं। भगवान दास की भी शादी नहीं हुई है। वह दादानगर स्थित बिस्कुट फैक्टरी में नौकरी करता है। इनका एक भाई पुरुषोत्तम गुजरात के बड़ौदा में रहता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे इनके घर में काम करने वाली कच्ची बस्ती निवासी प्रेमा पहुंची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें