कल्याणपुर ब्लॉक के बगदौधी बांगर (मजरे दाईपुरवा) में महीनों से नारकीय जीवन जी रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए ग्राम प्रशासन ने गुरुवार को कुरसौली-टिकरा मार्ग किनारे जमी गंदगी को साफ कराने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।