शुक्रवार को पांचवें दिन भीतरगांव खंड परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों का ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के खिलाफ विरोध जारी रहा। इसके बाद शनिवार को सभी सचिव शासकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो गये हैं। सचिवों का कहना है कि यदि हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।