गुरुवार सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली। चकेरी, जाजमऊ समेत शहर के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के चलते चकेरी और जाजमऊ के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली।