फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफी चिरौरी के बाद रात गुजारने को मिली, सुबह फिर कमरे के लिए भटकी

इंदिरा नगर मोहल्ले में बुधवार को रिक्शा चालक पति की मौत होने पर मकान मालिक के किराया न मिलने पर पत्नी को शव व गृहस्थी के सामान समेत घर से निकालने के मामले में महिला की मुश्किलें और बढ़ गई। पति के अंतिम संस्कार के बाद कई जगह भटकने पर शाम को मोहल्ले में ही एक कमरा मिला, लेकिन रात करीब 11 बजे मकान मालकिन ने तुरंत कमरा खाली करने के लिए कहा, तर्क दिया कि पति का कर्मकांड किए बिना वह नहीं रखेगी। काफी चिरौरी विनती के बाद रात गुजारने पर राजी हुई। सुबह कई जगह गई, सबने यही बात कही। इसी बीच मोहल्ले के युवक ने किसी तरह से किराए का कमरा दिलाया, तब महिला ने राहत की सांस ली। मूलरूप से फतेहपुर निवासी अनीता ने वर्ष 2005 में हरदोई के मल्लावां निवासी रिक्शा चालक विनोद से शादी की। इसके बाद शुक्लागंज के इंदिरा नगर मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रहने लगी। इस बीच परिवार से उसका कोई संबंध नहीं रहा। उसके कोई संतान भी नहीं है। एक सप्ताह पहले विनोद (60) की तबीयत बिगड़ने पर अनीता ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पति का शव लेकर अनीता किराए के कमरे में पहुंची तो मकान मालिक ने किराया न देने का हवाला देकर शव व गृहस्थी के सामान समेत उसे बाहर निकाल दिया। पति के इलाज से आर्थिक तंगी की वजह से अनीता के पास इतने रुपये भी नहीं थे कि वह अंतिम संस्कार का इंतजाम कर सके। इसकी जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि संदीप पांडेय व सभासद रोहित मौके पर पहुंचे और आर्थिक मदद की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें