कानपुर के चकेरी थाने के ठीक सामने अंग्रेजी और देशी शराब के ठेकों पर रात 10 बजे के बाद भी शटर गिराकर धड़ल्ले से ओवररेटिंग और अवैध बिक्री की जा रही थी। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मंगलवार देर रात सादी वर्दी में औचक छापा मारा, जिससे स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से क्यूआर कोड से भुगतान ले रहे और अवैध बिक्री कर रहे कुल 12 लोगों को दबोच लिया है।