फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के आरोपी ने चौकी की मेज पर रखा कांच तोड़कर दरोगा और सिपाहियाें पर किया वार

जूही थाने की आनंदपुरी चौकी में मंगलवार दोपहर मारपीट के एक आरोपी ने दरोगा और सिपाही पर हमला कर दिया। उसने सिर मार कर चौकी की मेज का कांच तोड़ दिया। टूटे कांच से दोनों पर वार किया। कांच लगने से दरोगा के दाहिने हाथ का अंगुठा कट गया, जबकि तीन सिपाही भी कांच लगने से जख्मी हो गए।इससे दरोगा और सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले आरोपी की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से बारादेवी चौराहे के पास स्थित ढाबे पर मारपीट हो गई थी। उसी की रिपोर्ट कराने वह चौकी आया था। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सिपू सिंह चौहान सोमवार रात रिश्तेदार के साथ खाना खाने किदवई नगर स्थित ढाबे पर गया था। जहां आनंदपुरी निवासी प्रदद्युम्न उर्फ विजय तिवारी बाइक किनारे लगाकर महिला मित्र के साथ खड़ा था। बाइक खड़ी करने के दौरान सिपाही का धक्का महिला मित्र को लग गया। इससे गुस्साए प्रदद्युम्न ने सिपाही को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव कर विवाद खत्म कराया तो दोनों पक्ष मौके से चले गए। मंगलवार दोपहर सिपाही की शिकायत पर किदवईनगर पुलिस प्रदद्युम्न की तलाश में घर गई थी। वहां वहां नहीं मिला लेकिन पुलिस आने की सूचना पर वह महिला मित्र को लेकर आनंदपुरी चौकी पहुंच गया। जहां सिपाही संग मारपीट की बात पता चलने पर पुलिस कर्मियों ने उसे बैठा लिया और किदवईनगर पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें