राधा रानी के पावन प्राकट्य दिवस पर रविवार को शहर के मंदिरों में विशेष पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कहीं पर राधारानी का चांदी के कलशों से अभिषेक किया गया, तो कहीं पर रथयात्रा से उनकी स्तुति की गई। मंदिरों में भजनों और प्रसाद वितरण का दौर देर रात तक चलता रहा। मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव मंगला आरती से शुरु हुई। यहां चांदी के 108 कलशों से राधारानी का दिव्य अभिषेक किया गया।