रोटरी क्लब गंगाघाट की ओर से रविवार को राजधानी मार्ग ऋषि आश्रम मोड़ के पास निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। 92 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें 55 मरीजों में मोतियाबिंद निकला। रोटरी क्लब के गंगाघाट के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला ने बताया कि मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए सभी 55 मरीजों को कानपुर स्थित कनिका हॉस्पिटल मोतियाबिंद आपरेशन के लिए भेजा गया। नेत्र परीक्षक अभिषेक त्रिवेदी व न्यू पीएचसी अस्पताल की नेत्र परीक्षक ऋतु ओमर ने मरीजों की जांच की। इस दौरान आनंद पांडेय, अंकुर शुक्ला, रवि शुक्ला, अशोक, प्रफुल्ल, राहुल, मुन्ना सोनी, विवेक व पारस गुप्ता आदि मौजूद रहे।